जय बजरंग व्यायाम शाला में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में गुलाब सिंह गुड़िया ने किया चयन
झाबुआ। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 18 जुलाई को जय बजरंग व्यायाम शाला में जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीनियर वेटलिफ्टर गुलाब सिंह गुड़िया द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 109 किलोग्राम भारवर्ग में गौतम मुथा और 73 किलोग्राम भारवर्ग में सौम्य देवड़ा का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

व्यायाम शाला के वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश मेड़ा और नानूडी चारेल ने बताया कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे हमारे गुरुजी स्वर्गीय सुशील वाजपेई जी का मार्गदर्शन और प्रेरणा रही है। उन्हीं के दिखाए मार्ग और अनुशासन के बल पर आज हमारे खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
खिलाड़ियों के चयन पर जिला खेल प्रभारी राम सिंह मोहनिया, शिक्षा विभाग और व्यायाम शाला से जुड़े वरिष्ठजनों—सुनीता सुशील बाजपेई, उमंग सक्सेना, यशवंत भंडारी, मनीष व्यास, चंद्र सिंह चंदेल, प्रेम सिंह एवं उस्ताद राजेश बारिया—द्वारा दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। प्रतियोगिता के अंत में स्वर्गीय सुशील वाजपेई जी के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया और उनके द्वारा बोई गई प्रेरणा की फसल आज फल दे रही है।