
झाबुआ।
मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डिंग संगठन के हाल ही में संपन्न चुनाव में झाबुआ जिले के गुलाब सिंह गुड़िया को वर्ष 2026 से 2030 के कार्यकाल के लिए मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डिंग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी सहित मोहन सिंह राठौड़, रितेश विराम, सुरेश शर्मा और योगेंद्र द्वारा की गई।
गुलाब सिंह गुंडीया की नियुक्ति पर झाबुआ की जय बजरंग व्यायाम शाला सहित खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में जय बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष उमंग सक्सेना, सुनीता सुशील वाजपेई, डॉ. यशवंत भंडारी, मनीष व्यास, नीरज राठौर, सौरभ सक्सेना, कार्तिक नीमा, प्रदीप रनवाल, दिनेश सक्सेना, प्रकाश चौहान, संजय काठी, ललित शर्मा, भारती सोनी, रेखा, अश्विन शर्मा, राजेश बारिया, श्रद्धा, यशस्विनी वाजपेई, नरेंद्र चौहान, उमेश मेडा, कोमल सिंह बरिया, रविंद्र सिंह टॉक, अर्चना तोमर, नानूडी, अवंती, छाया, शीला, ऋतिकया, प्रेम सिंह उस्ताद और चंद्र सिंह चंदेल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सभी ने विश्वास जताया कि गुलाब सिंह गुंडीया के नेतृत्व में प्रदेश में बॉडीबिल्डिंग खेल को नई दिशा मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच व अवसर प्राप्त होंगे।


